संसदीय वित्त समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, परंपरा अनुसार हुआ स्वागत


 नाथद्वारा 

रिपोर्टर - गोविंद त्रिपाठी 



संसदीय स्थायी समिति (वित्त) के अध्यक्ष और ओडिशा के कटक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भर्तृहरि महताब ने रविवार को प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा पहुँचकर भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए।

नाथद्वारा आगमन पर सांसद महताब ने मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी की उत्थापन झांकी के अलौकिक दर्शन कर देश में समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के उपरांत मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार उनका आत्मीय स्वागत व समाधान किया गया।

मंदिर परंपरा के तहत कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने सांसद भर्तृहरि महताब को उपरणा ओढ़ाकर एवं श्रीजी का प्रसाद भेंट कर उनका समाधान किया। दर्शन के दौरान सांसद महताब मंदिर की भव्यता और यहाँ की भक्तिमय परंपराओं से अभिभूत नजर आए।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم