भीलवाड़ा जिले के काछोला तहसील कस्बे में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की तेजा दशमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई


लोकेशन—भीलवाड़ा

रिपोर्टर—प्रदीप वैष्णव


 माली मोहल्ला स्थित प्राचीन तेजाजी मंदिर से ढोल-ढमाकों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ तेजाजी महाराज की शोभायात्रा और नेजा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में वीर तेजाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे।


काछोला कस्बे के माली मोहल्ला स्थित पुरानी आबादी में बने तेजाजी मंदिर में तेजा दशमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर के पुजारी ने लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया। वहीं मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया।


तेजा दशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ढोल-ढमाकों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ तेजाजी महाराज का नेजा निकाला। शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई तेजाजी मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और "वीर तेजाजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।



पारंपरिक रूप से निकाली गई नेजा यात्रा का बाजारों में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए तेजाजी मंदिर पहुंचे।


मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم