रिपोर्टर -मामराज मीणा
प्रथम सभापति बने भाजपा से रवीश खटाणा
कांटे की टक्कर में एक वोट से विजयी हुए
शाहपुरा नगरपालिका क्षेत्र के नगरपरिषद में क्रमोन्नत होने के उपरांत प्रथम बार शाहपुरा नगरपरिषद के सभापति हेतु सोमवार को नगरपरिषद कार्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान 55 वार्डो के जिसमें भाजपा के 20 व कांग्रेस के 23 व 12 निर्दलीय नवनिर्वाचित पार्षदो ने मतदान किया। इस दौरान चुनावी मैदान में सभापति हेतु भाजपा से रवीश खटाणा व कांग्रेस से मेघा चौधरी के बीच सीधे आमने-सामने की कांटे की टक्कर देखने को मिली जिसमें भाजपा से रविश खटाणा को 28 मत तथा कांग्रेस से मेघा चौधरी को 27 मत मिले। इस कांटे की टक्कर में भाजपा से रवीश खटाणा ने एक वोट से विजयी होकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए शाहपुरा नगरपरिषद के प्रथम सभापति बनने का गौरव प्राप्त किया। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभापति हेतु मतदान पूरा होने के उपरांत मत पत्रों की जांच के बाद मतगणना का कार्य रिटर्निंग अधिकारी व उनकी टीम द्वारा करते हुए जैसे ही भाजपा से रविश खटाणा की जीत का ऐलान किया वैसे ही उपस्थित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक खुशी से झूम उठे। इस अवसर सभी भाजपा कार्यकर्ताओ एवं समर्थकों ने रविश खटाणा जिंदाबाद, राव साहब जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र को गुंजा दिया। इस अवसर पर रविश खटाणा ने सबसे पहले अपनी माताजी पांची देवी के चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद लिया तथा उनकी बड़ी बहन ने तिलक लगाकर आरती करते हुए खूब आशीष प्रदान किया इस दौरान बड़े भाई ओमप्रकाश खटाणा, सुरेश खटाणा, संजय खटाणा, दिनेश खटाणा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष शीला खटाणा, नवनिर्वाचित पार्षद अमन खटाणा सहित पूरे खटाणा परिवार एवं मित्र मंडली, शुभचिंतको के चेहरे पर बेहद खुशी देखने को मिली। इस दौरान सभापति रविश खटाणा ने मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ सहित समस्त देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए उनका आशीष प्राप्त किया। इस दौरान हजारों समर्थकों ने नगरपरिषद शाहपुरा के प्रथम सभापति रविश खटाणा को उनके घर पहुंचकर माला, साफा पहनाकर, पुष्पवर्षा तथा जोरदार आतिशबाजी करते हुए लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खूब शुभकामनाएं प्रेषित की। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के तहत सभी इंतजाम सुव्यवस्थित देखने को मिले तथा नगरपरिषद से 200 मीटर दूरी तक सभी प्रतिष्ठान बंद रहें।

إرسال تعليق