जिला चित्तौड़गढ़
तहसील निंबाहेड़ा
रिपोर्टर पप्पु देतवाल
निंबाहेड़ा। शहर के नया बाजार स्थित श्री चारभुजा जी चौक में आज धार्मिक आयोजन के दौरान अंकूट प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते चौक पर भक्तों की भारी भीड़ नजर आने लगी।
आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ अंकूट प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला। प्रसाद वितरण के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं और भक्तों ने भगवान के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आयोजन के चलते नया बाजार क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।

Post a Comment