दिनेश सफेरा के नाग के करतब देखने उमड़ी भीड़

 
जिला - चितौड़गढ़ 

तहसील - डूंगला 

खबर लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 


चिकारड़ा। कस्बे में बाबा रामदेव नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित गणपति उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है,कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ एक के बाद एक दौर में डांडियां खेलीं। डांडियों की खनक से पूरा माहौल गूंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देर तक जुटी रही। महिला-पुरुषों के साथ युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। बुधवार रात्रि में अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया इस मौके पर अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई इसी दौरान सपेरे दिनेश सफेरा ने नाग के करतब दिखाकर गणपति भक्तों और ग्रामीणों को अपनी ओर आकर्षित किया। नाग के करतब देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। खास बात यह रही कि युवाओं में नाग को गले में डालकर सेल्फी लेने का क्रेज दिखाई दिया। कई युवा उत्साह के साथ नाग को गले में डालकर फोटो खिंचवाते नजर आए।

बच्चों में भी सर्प के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर खासा उत्साह रहा। बच्चे नाग को करीब से देखने और उसके साथ फोटो लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। डांडियों की खनक, ग्रामीणों का उत्साह और नाग के करतबों ने कार्यक्रम के माहौल को रोमांच और उल्लास से भर दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post