जिला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
*छोटीसादड़ी।* रा.उ.मा.वि. भरकुंडी में जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता रही और अंडर-17 में उपविजेता रही टीम का सोमवार को विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने की। इस दौरान वीरराज सिंह, भगवान दास सैनी, धर्मचंद जी, महावीर जी, सरदारमल जी, रमेश जी, जितेंद्र जी, पंकज जी, मीनाक्षी जी, संगीता जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
समारोह में अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि खेत सिंह जी, माइंस प्रबंधक प्रमोद जी, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, भामाशाह योगेंद्र सिंह राणावत, धनराज जी, कमलेश जी, प्रकाश जी, रूपलाल जी, नाथूलाल जी का स्वागत किया गया।
विद्यालय की 11 छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन होने पर शारीरिक शिक्षक नारायण लाल मीणा को ग्रामीणों ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन गणपत लाल मेघवाल ने किया।

إرسال تعليق