राजगढ़ (अलवर)।
दो दिवसीय कार्यक्रम का ध्वज रैली व कलश यात्रा के साथ आगाज हुआ। छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर के महंत पंडित रामावतार शर्मा ने बताया की छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज के मेले के अवसर पर भव्य कलश व ध्वजा यात्रा निकल गई। यात्रा में भाग लेने के लिए सुबह से ही महिला भक्तों के भीड़ उड पड़ी। कांकवाडी बाजार स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर हनुमान जी महाराज के जयकारों के साथ ध्वज व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होकर छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी महाराज के ध्वजा चढ़ाई गई। इसी के साथ तीन दिवसीय हनुमान जी महाराज के मेले का आगाज हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो भक्त मौजूद रहे। यात्रा पहुंचने के बाद रामायण पाठ का प्रारम्भ हुआ। महंत ने बताया कि 14 सितंबर को हवन, प्रसाद वितरण एवं सुंदरकांड पाठ व 15 सितंबर को मेला प्रारंभ होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे कस्बे के सैनी धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली जाएगी व मेला भरेगा। इससे पूर्व हनुमान जी महाराज का अलौकिक शृंगार किया जाएगा।
إرسال تعليق