*जिला-प्रतापगढ़*
*तहसील-छोटीसादड़ी*
*रिपोर्टर-प्रहलाद जणवा*
*बंबोरी।* गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणपति मंदिर, बंबोरी में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पर्व को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है।
मंदिर समिति के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन प्रातः 9 से 11 बजे के मध्य भगवान श्री गणेश का अभिषेक एवं विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान गणपति को नवीन चोला धारण करवाकर विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
सायंकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन रहेगा तथा रात्रि 9 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व मंदिर के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी वर्ष श्री गणपति मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना कर मंदिर को पूर्णता प्रदान की गई है। कलश से सुशोभित मंदिर में पहली गणेश चतुर्थी होने के कारण ग्रामवासियों में पर्व को लेकर विशेष श्रद्धा, उल्लास एवं उत्साह देखने को मिल रहा है।
إرسال تعليق