जिला - चितौड़गढ़
खबर लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
चिकारड़ा। श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव को लेकर समस्त गुर्जर समाज सारंगपुरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ जिसमें आयोजक समस्त गुर्जर समाज सारंगपुरा के द्वारा की गई इस मौके पर समस्त गुर्जर समाज के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें उद्घाटन मैच कुरेठा वर्सेज खेरमालिया बी के बीच हुआ जिसमें खेरमालिया बी टीम विजेता रही, दूसरा मैच आ वर्सेज खेरमालिया ए के बीच खेला जिसमें से खेरमालिया ए टीम विजेता रही, तीसरा मैच सांगरिया वर्सेज सावलिया जी बी जिसमें सावलिया जी की टीम विजेता रही, चौथा मैच रतनपुर वर्सेज नौगावां की टीम के बीच हुआ जिसमें नौगांवा की टीम विजेता रही,इस आयोजन को लेकर सारंगपुरा में काफी खेल के प्रति उत्साह दिखाई दिया मुख्य निर्णायक के रूप में शारीरिक शिक्षक उदयलाल गुर्जर, साथ ही शारीरिक शिक्षक धर्मेश त्रिपाठी, शारीरिक शिक्षक बद्रीलाल गुर्जर,लक्ष्मीलाल गुर्जर,मगनीराम जाट ,शंकरलाल जाट, रतनलाल जाट,शिक्षक अजयसिंह राठौड़ आदि रहे । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर सत्यनारायण सुथार, नर्सिग ऑफिसर सीताराम जाट, एएनएम मेना जाट आदि चिकित्सा विभाग उपस्थित रहा।
إرسال تعليق