लोकशन/मंडला
संवाददाता/जितेन्द्र कुमार भलावी
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया। कार्यक्रम मयूर चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गांगा पट्टा, सौम्या परते, रेशमा खान तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर तौफीक खान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ पार्टी का दामन थामा। सदस्यता लेने वालों में शाहरुख खान, पिंटू शुक्ला, पीयूष पटेल, आरिश खान, साहिल खान, अरुण कांड्रा और आरिफ खान सहित अनेक युवा शामिल रहे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। कार्यक्रम में “युवा जुड़ेगा, कांग्रेस मजबूत होगी” का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
إرسال تعليق