राज्यसभा सांसद तिवारी पहुँचे श्रीजी के द्वारा, श्रीनाथजी के संध्या आरती के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

 

लोकेशन - नाथद्वारा 

रिपोर्टर- गोविंद त्रिपाठी


राजस्थान से राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी रविवार शाम नाथद्वारा पहुँचे । 


तिवारी ने श्रीनाथजी की संध्या आरती झांकी के दर्शन किये जिसके बाद मंदिर परंपरानुसार सुधाकर उपाध्याय ने उपरना ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रशाद भेंट कर उनका समाधान किया गया ।


तिवारी सांसद बनने से पूर्व से श्रीनाथजी मंदिर आते रहे है और श्रीजी में उनकी व उनके परिवार की गहरी आस्था है

दर्शनों के दौरान सीईओ जितेंद्र कुमार पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष  दिनेश एम जोशी, रमेश जैन, फतेहलाल गुर्जर, पूर्णाशंकर पालीवाल, चंद्रभान सिंह चौधरी, राकेश, बहादुर सिंह सहित अन्य कांग्रेसी सदस्य उपस्थित रहे । ‎

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم