छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग, अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन





सिंगरौली। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला सिंगरौली ने मोर्चा खोल दिया है।


अभाविप कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल किए जाने की मांग की।


इस दौरान अभाविप नगर मंत्री अजीत शाह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। चुनाव के जरिए विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और आवाज उचित मंच तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।


अजीत शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार को छात्रहित को ध्यान में रखते हुए छात्रसंघ चुनाव बहाली पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

अभाविप ने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव बहाल करने की दिशा में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित में लोकतांत्रिक और चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


फिलहाल छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर अभाविप ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم