*निंबाहेड़ा नगर परिषद के नीलेश मेहता बने उप सभापति*

 जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल

ज़ब से निकाय चुनाव की चर्चा आमजन की बीच चली तब से नए चेहरों को आगे लाने की बात जनमानस की बीच गली चौराहो नुक्कड़ो पर आम होती गई, भाजपा ने जनता की आवाज़ को ध्यान में रखते हुवे कई युवा चेहरों को चुनावी रण में उतारा और लगभग सभी चेहरों ने दमदार जीत हासिल करी।

सभापति पद पर नवोदित चेहरा शिल्पा भूतडा का चयन होने के बाद से ही उप सभापति पद पर पार्टी के कर्मठ चेहरे की चाह बढ़ने लगी ऐसे में पार्टी के शीर्ष एवं सर्वमान्य नेता वर्तमान विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने अपने साथी नीलेश मेहता बी एम को चयनित कर पार्टी के युवा वर्ग में एक नया जोश भर दिया.

विदित रहे ज़ब बी एम के चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन समारोह हुआ था तब खुद कृपलानी ने अपने व्यक्तव्य में कहा था कि नीलेश के रूप में आप एक सच्चा और अच्छा जनसेवक चुन रहे हो जो कुछ नया करने की इच्छा शक्ति रखता है तो उनके बांतो को ध्यान में रखकर नीलेश मेहता को उप सभापति पद से नवाजा गया है.

नीलेश मेहता पिछले कई वर्षों से श्री गणेश उत्सव समिति, चंदन चौक के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दें रहे है वही समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहते है चाहे वो कोरोना कॉल हो या फिर कोई उत्सव आयोजन हो या खेलकूद प्रतियोगिता इन सभी में बढ़ चढ़कर भाग लेना बीएम के जीवन का अहम हिस्सा है।

मेहता के निर्वाचन से विशेषकर युवा वर्ग में अच्छा खासा उत्साह है, 

साथ ही पार्टी के इस निर्णय पर पार्टी कार्यकर्त्ताओ में भी ख़ुशी का माहौल है।

नई पीढ़ी व नई युवा टीम साथ मिलकर शहर के विकास की नई इबारत लिखकर इतिहास क़ायम करें ऐसी ही आशा सभी करते है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم