बेगूं, चित्तौड़गढ़
रिपोर्टर -सोनू खंडेलवाल
कांग्रेस के नसीम को 15 वोट से हराया, समर्थन में पड़े 25 वोट।
गरिमा शर्मा पहले ही चुनी जा चुकी नगरपालिका अध्यक्ष।
बेगूं नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के शैलेंद्र आंचलिया ने जीत दर्ज कर ली। उन्हें कुल 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नसीम पठान को 10 वोट प्राप्त हुए। शैलेंद्र ने 15 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम में सबसे अहम बात यह रही कि भाजपा के नगर पालिका में 24 पार्षद हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेंद्र आंचलिया को 25 वोट मिले। यानी उन्हें भाजपा के पार्षदों की संख्या से 1 वोट ज्यादा का समर्थन मिला। दूसरी ओर, कांग्रेस के 8 पार्षद हैं एवं 3 निर्दलीय पार्षद हैं और कांग्रेस प्रत्याशी को 10 वोट मिले। उन्हें भी पार्टी के पार्षदों की संख्या से 2 वोट ज्यादा मिले, हालांकि वे उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गए।
नगर पालिका के 35 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा के 24, कांग्रेस के 8 और निर्दलीय 3 पार्षद निर्वाचित हुए थे। उपाध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 था। शैलेंद्र ने 25 वोट हासिल कर बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार किया और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
बेगूं नगर पालिका में सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की गरिमा शर्मा अध्यक्ष चुनी गई हैं। अध्यक्ष पद पर जीत के बाद अब नगर पालिका बोर्ड का नेतृत्व उनके हाथ में रहेगा। वही मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा के शैलेंद्र आंचलिया को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल बना रहा।
إرسال تعليق