देवास में अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

 

देवास/मध्यप्रदेश 

रिपोर्टर अनिल उपाध्याय 

एसपी प्रेस वार्ता  


देवास में अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पुलिस ने महज आठ दिन में इस ठगी का पर्दाफाश कर करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए।

दरअसल, 30 अगस्त को त्रिलोक नगर निवासी गीता प्रजापत ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने घर में बाधा होने और तांत्रिक क्रिया से समस्या दूर करने का झांसा देकर पहले 2 हजार 100 रुपये लिए। इसके बाद घर पहुंचकर सोने के आभूषण तांत्रिक क्रिया के नाम पर लेकर लाल कपड़े की पोटली में बांध दिए और अगले दिन लौटाने का भरोसा दिया।

महिला को मिश्रीलाल नगर बुलाकर कथित तांत्रिक क्रिया के बाद पोटली वापस कर दी गई, लेकिन घर पहुंचकर पोटली खोली तो उसमें से सोने के आभूषण गायब थे।

मामले की जांच में पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस देवास से गुजरात होते हुए राजस्थान पहुंची और करीब 3 हजार किलोमीटर की पड़ताल के बाद आरोपी प्रदीप जोशी और विनोद कुमार जोशी को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर सोने के टॉप्स, झुमकी, मंगलसूत्र पेंडल और मोतियों सहित पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने ऐसे मामलों में लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है। 


बाइट 01 पुनीत गेहलोद, एसपी देवास

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم