छिंदवाड़ा में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है

 

जिला छिंदवाड़ा mp 

संतोष कुमार बाथरी 


छिंदवाड़ा में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। कोतवाली पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान ड्रग्स, दोपहिया वाहन, मोबाइल और नगदी समेत कुल 3 लाख 81 हजार 200 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है इस कार्रवाई का खुलासा आज कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी आशीष खरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। पुलिस की कार्रवाई में न सिर्फ स्थानीय तस्करों तक पहुंच बनाई गई, बल्कि पूछताछ के आधार पर नागपुर के मुख्य सप्लायर तक भी पुलिस पहुंच गई।


कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी निवासी विशाल विश्वकर्मा दोपहिया वाहन से एम.डी. ड्रग्स लेकर इमलीखेड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचने वाला है। यहां उसे न्यूटन परासिया निवासी अनिमेश सूर्यवंशी को ड्रग्स बेचनी थी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इनके कब्जे से 15 ग्राम एम.डी. ड्रग्स, एक दोपहिया वाहन, दो मोबाइल फोन और 2 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए गए पूछताछ में विशाल विश्वकर्मा ने ड्रग्स नागपुर निवासी अब्दुल रशीद कुरैशी से खरीदना बताया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने नागपुर पहुंचकर अब्दुल रशीद को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और 1 हजार रुपये नगद जब्त किए गए पुलिस के मुताबिक, विशाल विश्वकर्मा के खिलाफ सिवनी जिले में एम.डी. ड्रग्स, चोरी और मारपीट के करीब 8 मामले दर्ज हैं। वहीं अब्दुल रशीद के खिलाफ नागपुर में बलवा और मारपीट के मामले पंजीबद्ध हैं अब पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एम.डी. ड्रग्स की सप्लाई चेन कितनी लंबी है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


बाइट आशीष खरे एडिशनल एसपी

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم