विराटनगर नगर पालिका क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच की गई।



 विराटनगर( जिला कोटपूतली बहरोड) न्यूज़ रिपोर्ट मामराज मीणा


-विराट नगर पालिका चुनाव का है मामला

-23 दावेदारों के 52 नामांकन निरस्त

-95 प्रत्याशियों के 104 नामांकन वैध

-विराटनगर में नामांकन पत्रों की जांच जारी नि


 जांच के दौरान नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए दाखिल किए गए नामांकन में से 23 दावेदारों के कुल 52 नामांकन निरस्त कर दिए गए। नामांकन निरस्त होने के बाद अब 95 दावेदारों के 104 नामांकन वैध पाए गए हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लालाराम यादव ने बताया कि नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए कुल 118 दावेदारों ने 156 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के बाद 52 नामांकन निरस्त किए गए। वैध पाए गए 104 नामांकन में 25 भाजपा, 25 कांग्रेस,एक आरएलपी तथा 44 निर्दलीय दावेदारों के नामांकन शामिल हैं।नामांकन जांच के बाद अब प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। वार्ड 17, 12 और 22 में एक भी निर्दलीय दावेदार का नामांकन वैध नहीं रहा। इन वार्डों में अब प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला होगा। नाम वापसी की प्रक्रिया 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم