*रामरेवाड़ी ग्यारस पर छोटीसादड़ी अंचल में आस्था का सैलाब, कहीं चांदी के रेवान में जुलूस तो कहीं पुलिस की मौजूदगी में निकला जुलूस*


 जिला - प्रतापगढ़

तहसील - छोटीसादड़ी

रिपोर्टर - प्रहलाद जणवा


छोटीसादड़ी तहसील में रामरेवाड़ी / जलझूलनी ग्यारस पर गांव-गांव में धूम रही।

 सेमरथली से:_ सेमरथली गांव में चांदी के रेवान में श्री हरि का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।

 धामनिया जागीर से:_ वहीं धामनिया जागीर में जलझूलनी ग्यारस के जुलूस को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि पुजारी पक्ष के कुछ लोगों द्वारा जुलूस निकालने का विरोध किया गया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश कर मामले को शांत कराया। इसके बाद चारभुजा विकास समिति एवं ग्रामवासियों के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया।


ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में धार्मिक आयोजनों में ऐसी स्थिति न बने और गांव में आपसी भाईचारा बना रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post