जिला-छिंदवाड़ा mp
रिपोर्टर-संतोष कुमार बाथरी
संगठन की ओर से 24 सितंबर को देशभर में चलाए जा रहे “संपूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में SC, ST, OBC, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों के लिए आरक्षण, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़ी कई मांगें रखी गई हैं।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है, लेकिन वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है।
संगठन ने महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, SC, ST और OBC के बैकलॉग पदों को तत्काल भरने, सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण, जातिगत जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम और निजी क्षेत्र में भी प्रभावी प्रतिनिधित्व की मांग की है।
ज्ञापन में सरकारी ठेकों और खरीद में SC, ST और OBC को आरक्षण, उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव पर रोक, SC-ST एक्ट के मामलों में मुआवजा राशि बढ़ाने, सफाईकर्मियों को सुरक्षा और स्थायी रोजगार देने सहित कई मांगें शामिल हैं।
संगठन ने राष्ट्रपति से इन मांगों पर केंद्र सरकार और संबंधित संवैधानिक संस्थाओं का ध्यान आकर्षित कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
Post a Comment