गांधी चौराहे से रामलाल मीणा का ऐलान, कलेक्टर निवास घेराव के लिए रवाना

 

विद्या संबल योजना में बाहरी जिलों के युवाओं को लिए जाने और स्थानीय युवाओं की अनदेखी को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। आरोप है कि Non-TSP क्षेत्र के लोगों ने प्रतापगढ़ जिले में फर्स्ट ग्रेड टीचर विद्या संबल योजना में आवेदन किया है, जबकि स्थानीय बेरोजगार युवा अभी भी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।


इसी मांग को लेकर आज गांधी चौराहे पर रामलाल मीणा ने कलेक्टर निवास के घेराव का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ जिले के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रतापगढ़ के ही स्थानीय युवाओं को लिया जाए।


ऐलान के बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर निवास के लिए रवाना हुए।


"प्रतापगढ़ जिले के युवाओं संभल जाओ, अपने हक के लिए आवाज उठाओ"

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم