एक धारदार तलवार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विशाल जाँगिड के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  जयदेव सियाग और रामेश्वरलाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में  देवीसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जलोदा जागीर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक धारदार तलवार को जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


घटना विवरणः- दिनांक 23.09.2026 को श्री सत्यनारायण सउनि मय जाब्ता को आसुचना


प्राप्त हुई की एक व्यक्ति देवली बस स्टेण्ड तिराया पर एक धारदार नंगी तलवार लहराकर राहगीरों में भय व्याप्त कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम देवली बस स्टेण्ड पर पहुंचे। जहा पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को पकड कर नाम पता पुछा तो उसके अपना नाम हरिराम पिता काशीराम जी जाति मीणा उम्र 37 वर्ष निवासी देवली पुलिस थाना जलोदा जागीर जिला प्रतापगढ का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त तलवार के संबध में वैध दस्तावेज के बारे में पुछा तो नही होना बताया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अवैध तलवार को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर थाना जलोदा जागीर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم