अलवर
अलवर कोतवाली पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई हितेन्द्र शर्मा ने मतदान के बाद स्कूटी खडी कर दुकान खोलने के दौरान व्यापारी दिनेश गुप्ता को थप्पड़ मार दिया। घटना सूचना के बाद व्यापारी लोग आये विरोध में, त्रिपोलिया के चारो रास्ते किये बन्द, अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला। पिटने वाला व्यापारी दिनेश किडनी का मरीज बताया गया है।
व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा की पता नहीं पुलिस के उच्च अधिकारी इसे बचाने में क्यों लगे हुए।उनकी ऐसी क्या ही मजबूरी है इस एएसआई हितेन्द्र के खिलाफ इतनी शिकायतों के बावजूद इसे सस्पेंड या कम से कम लाइन हाज़िर क्यों नहीं किया जा रहा ।
إرسال تعليق