" जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विशाल जाँगिड के निर्देशन में अभियान " ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं चन्द्रशेखर पालीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद के मार्गदर्शन में दिनांक 23.09.2026 को श्री शिवलाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना अरनोद की पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मामले मे दो साल फरार आरोपी अकरम उर्फ गोलु पिता इकबाल मन्सुरी उम्र 38 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी बस स्टैण्ड के पास धार पुलिस थाना कोतवाली धार जिला धार एमपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 30.07.2024 को पुलिस थाना अरनोद जिला प्रतापगढ द्वारा आरोपी
श्यामलाल रांगोटा पिता रामनारायण रांगोटा उम्र 29 साल निवासी चिकलाना थाना कालुखेडा जिला रतलाम के कब्जे से 470 ग्राम एमडीएमए व 20 ग्राम अवैध अफीम कर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। प्रकरण में पुर्व में उक्त प्रकरण में आरोपी दशरथ मीणा निवासी नौगावां को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया।
अनुसंधान से जब्तशुदा एमडीएमए व अवैध अफीम आरोपी अशरफ उर्फ लाला भाई पिता सलीम खान मुसलमान निवासी नौगावां पुलिस थाना अरनोद जिला प्रतापगढ व शेरदिल उर्फ ददु पिता रउफ खान निवासी नौगावां द्वारा उपलब्ध कराना पाया गया। जिस पर आरोपी अशरफ उर्फ लाला व शेरदिल उर्फ ददु की तलाश कर हर दोनो को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान से पाया गया कि प्रकरण में जब्तशुदा 470 ग्राम एमडीएमए व 20 ग्राम अवैध अफीम आरोपी अकरम उर्फ गोलु पिता इकबाल मन्सुरी उम्र 38 साल निवासी इन्द्रा कोलोनी बस स्टैण्ड के पास धार पुलिस थाना कोतवाली धार जिला धार एमपी को उपलब्ध करानी थी।
जिस पर आरोपी अकरम उर्फ गोलु की तलाश की गई तो आरोपी अकरम उर्फ गोलु जिला कारागृह धार मध्यप्रदेश में निरूद्ध होना पाया जाने से दिनांक 23.09.2026 को आरोपी अकरम उर्फ गोलु का माननीय न्यायालय से प्रोडेक्शन वारण्ट प्राप्त कर आरोपी अकरम उर्फ गोलु को जिला कारागृह धार से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः- अकरम उर्फ गोलु पिता इकबाल मन्सुरी उम्र 38 साल निवासी इन्द्रा कोलोनी बस स्टैण्ड के पास धार पुलिस थाना कोतवाली धार जिला धार एमपी
إرسال تعليق