जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

 जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा


मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश


प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी विहित सूचनाओं को संबंधित पोर्टल पर विहित समयावधि में अपडेट करें। संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।


मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस

बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा इस दिशा में विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए।


विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के तहत जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


यह गतिविधियां होंगी आयोजित


17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर


17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा


17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां


19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर


24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम


25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा


2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान


1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज


7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा


8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर


सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद 

जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم