70वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्षीय) खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

 

70वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्षीय) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवपुरा (सुवानिया) में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड़ ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने, अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा खेल के सभी नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चांदमल खटीक ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ खेलने की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि डॉ. सरिता ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिए खेल बहुत आवश्यक है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। प्रतियोगिता के संयोजक एवं पीईईओ सुवानिया लादूलाल गाडरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला खेल अनुभाग प्रभारी जगदीश चंद्र एवं मुख्य निर्णायक सुरेश चंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले खेलों, खिलाड़ियों तथा खेल नियमों के संबंध में जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में कुल 37 टीमों के 417 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच न्यू आदर्श स्कूल, सुवानिया एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुवानिया के मध्य खेला गया, जिसमें न्यू आदर्श स्कूल, सुवानिया की टीम विजयी रही। अन्य खेल प्रतियोगिताएँ भी दिनभर सुचारू रूप से जारी रहीं।



  कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र, आरपी रतनलाल जांगिड़, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महेंद्र लोट, निर्णायकगण तथा शिवपुरा के वरिष्ठ नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति शिवपुरा एवं ग्राम वासियों ने कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रियंका आचार्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन दिलीप कुमार सालवी ने किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post