कौशांबी: तिल्हापुर गांव में सजा मां दुर्गा का भव्य पंडाल, सुबह-शाम हो रही आरती और पूजा-अर्चना




 कौशांबी। नेवादा विकास खंड के अंतर्गत तिल्हापुर गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम आरती एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।

धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भक्तजन मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

नवदुर्गा कमेटी की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से मां दुर्गा के इस पावन पर्व को प्रेम, उत्साह और भव्यता के साथ मनाने की अपील की गई है। कमेटी ने माता रानी से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और ग्रामवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की है।

निवेदक: महेंद्र प्रताप सिंह (जग्गू), अध्यक्ष, श्री नवदुर्गा कमेटी तिल्हापुर एवं समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण।

जय माता दी! जय मां दुर्गा!

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post