गंगरार के शिवपुरा (सुवानिया) में दो दिवसीय 70वीं ब्लॉक स्तरीय (11 वर्षीय)


 गंगरार 

चंद्र प्रकाश बिलवाल 


गंगरार के शिवपुरा (सुवानिया) में दो दिवसीय 70वीं ब्लॉक स्तरीय (11 वर्षीय) प्राथमिक विद्यालयी खो खो, कबड्डी, जिमनास्टिक एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य खिलाडियों को निराश ना होकर अगली प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी हेतु कहा । साथ ही खेल क्षेत्र में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। मुख्य निर्णायक सुरेश चन्द्र शर्मा ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा में बताया कबड्डी छात्र वर्ग मे प्रथम राउप्रावि सिंघोला व द्वितीय न्यु आदर्श स्कूल सुवानिया रही । कबड्डी छात्रा वर्ग में प्रथम राउप्रावि माताजी का खेड़ा व द्वितीय राउप्रावि सांडिया रही । खो खो छात्र वर्ग में प्रथम ज्ञान पब्लिक स्कूल भटवाडा खुर्द व द्वितीय राउप्रावि त्रेष्टा रही । खो खो छात्रा वर्ग में प्रथम ज्ञान पब्लिक स्कूल भटवाडा खुर्द व द्वितीय राउप्रावि माताजी का खेड़ा रही। जिमनास्टिक छात्र वर्ग में प्रथम राप्रावि चंदनपूरा व द्वितीय ज्ञान पब्लिक स्कूल भटवाडा खुर्द रही। जिमनास्टिक छात्रा वर्ग में प्रथम राप्रावि चंदनपूरा व द्वितीय राप्रावि भाटखेड़ा रही । एथलेटिक्स 50 मीटर छात्र वर्ग मे प्रथम दुर्गेश भील व द्वितीय शुभम जाट रहे। 50 मीटर छात्रा वर्ग मे प्रथम चैन कंवर व द्वितीय प्रिया रही। 100 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम संपत व द्वितीय दुर्गेश भील रहे। 100 मीटर छात्रा वर्ग मे प्रथम चैन कंवर व द्वितीय खुशी जाट रही। लंबी कूद छात्र वर्ग मे प्रथम मनीष गुर्जर व द्वितीय शुभम जाट रहे। लंबी कूद छात्रा वर्ग मे प्रथम खुशी जाट व द्वितीय मंजू गुर्जर रही। 4*100  रिले रेस (छात्र) वर्ग मे राउप्रावि सिंघोला प्रथम व द्वितीय राउप्रावि माताजी का खेड़ा रहे।  4*100  रिले रेस छात्रा वर्ग मे प्रथम राप्रावि चंदनपूरा व द्वितीय राउप्रावि सिंघोला रहे। जनरल चैम्पियनशिप छात्र वर्ग की राउप्रावि सिंघोला व छात्रा वर्ग की राप्रावि चंदनपूरा ने प्राप्त की। स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप छात्र वर्ग की राउप्रावि सिंघोला व छात्रा वर्ग की राप्रावि चंदनपूरा ने प्राप्त की।

        कार्यक्रम में CBEO चाँदमल खटीक, RP भेरु लाल सुथार, प्रतियोगिता संयोजक लादु लाल, अशोक कोचिटा, जिला खेल प्रकोष्ठ से जगदीश चन्द्र एवं पारस टेलर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं निर्णायकों, लेखन कार्य करने वाले कार्मिकों एवं सहयोग करने वाले ग्राम के युवाओं का शिवपुरा विद्यालय की  प्रधानाध्यापिका प्रियंका आचार्य, लता अग्रवाल, सर्वजीत कौर, कंचन देवी, सीमा त्रिपाठी, SMC अध्यक्ष राजू जाट सहित ग्रामवासियों ने स्वागत अभिनंदन किया ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post