*आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय रबी पूर्व कृषक गोष्टी का आयोजन*



16 अक्टुबर  2026 डूंगला



आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय रबी पूर्व कृषक गोष्टी का आयोजन करसाना गांव सहायक कृषि अधिकारी क्षेत्र डूंगला में किया गया।

जिसमे सुनील कुमार खोइवाल  उप परियोजना निदेशक आत्मा, चित्तौडगढ द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत संचालित गतिविधियों के बारे में बताया गया जैसे आत्मा योजनान्तर्गत कृषक पुरस्कार कृषि, नवाचार, जैविक, पशुपालन, उद्यान आदि गतिविधियों में पंचायत समिति लेवल पर 5 किसानों को प्रत्येक गतिविधि में 10000 रूपये का पुरस्कार, जिला स्तर पर प्रत्येक गतिविधि में 2-2  किसानों को 25000 रूपये का पुरस्कार एवं राज्य स्तर पर 50000 का पुरस्कार देय है। आत्मा योजना द्वारा किसानों के राज्य के बाहर भ्रमण एवं प्रशिक्षण एवं राज्य के अंदर कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण करवाये जाते है। सेवा निवृत्त सहायक कृषि अधिकारी ओम प्रकाश चौबीसा द्वारा रबी फसलों जैसे गेंहू, चना, सरसो, चिया सीड की खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मृदा स्वस्थ्य कार्ड के बारे में विस्तार से बताया की मिट्टी की जाँच के आधार पर खाद एवं उर्वरक का प्रयोग करना चाहिये। सहायक कृषि अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा रबी फसलों में किट रोग नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया गया। राकेश यादव एरिया मैनेजर कंपनी प्रतिनिधि द्द्वारा नेनो उर्वरक के बारे में बताया गया। कृषि पर्यवेक्षक शंकर लाल ताकर द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषि पर्यवेक्षक हेमराज गुर्जर द्वारा जैविक खेती के बारे में बताया गया। कृषक गोष्टी में 100 कृषको द्वारा भाग लिया गया।कृषक गोष्टी में कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post