गांधी जयंती पर अपराधियों पर शिकंजा कसने का संदेश




 लवाण. शेर सिंह रजवास स्थित आईटी केंद्र में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती मनाई गई।

 कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को गांधीजी के सिद्धांतों पर चलने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। साथ ही अपराधों की रोकथाम में ग्रामीणों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पुलिस को सीधे सूचना देने की अपील की।


थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह व एएसआई प्राची ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। 


एएसआई प्राची ने ग्रामीणों से कहा कि अपराध छोटा हो या बड़ा, उसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाना जरूरी है। किसी भी अपराधी के संबंध में जानकारी होने पर ग्रामीण बिना किसी डर के सीधे थाने में सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पुलिस की ओर से सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। ग्रामीणों को किसी दलाल या बिचौलिए के माध्यम से पुलिस तक पहुंचने की आवश्यकता नहीं है। अपराध से जुड़ी कोई भी जानकारी सीधे थाने में दी जा सकती है।



थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने कहा कि छोटे अपराधों को नजरअंदाज करने से कई बार गंभीर अपराधों का रास्ता खुल जाता है। ऐसे में ग्रामीण अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस अपराधियों पर गुप्त नजर रखकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

कार्यक्रम में सरपंच मुरारी लाल सैनी, छोटेलाल सैनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم