इस अवसर पर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का राष्ट्रधर्म आज भी हम सभी को देशसेवा, त्याग और समर्पण के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम पूर्व विधायक श्री राजेंद्र सिंह बिधूड़ी जी एवं कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष श्री इम्तियाज हुसैन लोहार जी के निर्देशानुसार, अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली मंसूरी जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर जिला सचिव अयूब खान पठान, अंबेडकर संस्थान जिला अध्यक्ष मांगीलाल जी रैगर, हाजी मोहम्मद शरीफ मंसूरी, हाजी मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मुबारिक मंसूरी, साहिल खान पठान, आदिल रहमानी, मंगल सिंह चौहान, कल्लू खान पठान, साहिल पठान, रफीक खान पठान, फरहान पठान, शरीफ उस्ता, अनीश पठान, अरबाज पठान, हरीश जीनगर एवं राधेश्याम भील सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment