*हिंगरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत*

 


*जिला - प्रतापगढ़*

*तहसील - छोटीसादड़ी*

*रिपोर्टर - प्रहलाद जणवा*

*हिंगरिया मोड़।* आज  दूरभाष पर सूचना मिली कि हिंगरिया मोड़ के पास एक पैंथर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।


सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर सहायक वनपाल पारसमल, सहायक वनपाल सागरमल जणवा, सहायक वनपाल नाका साटोला, वनरक्षक मदन मीणा पहुंचे।


घटनास्थल पर जाकर देखा, जिसमें प्रतीत हो रहा था कि पैंथर की मौत रात में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। मौके पर मौका पर्चा बनाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।


* मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार*


पैंथर के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post