गोवर्धन पूजा पर पवनसुत गोपाल गौशाला में 751 किलो गुड़ की लापसी से गौसेवा की

 

गंगरार। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज पवनसुत गोपाल गौशाला, गंगरार में भव्य गौसेवा एवं गौपूजन का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत गौमाता को 751 किलो गुड़ की लापसी, हरी घास एवं गौ आहार खिलाया गया।

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा गोवर्धन जी का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही गौमाता का तिलक लगाकर एवं पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम में जोजरो का खेड़ा ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गौभक्त उपस्थित रहे। सभी ने गौसेवा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आज का कार्यक्रम सुरापुरा बावजी मंदिर, जोजरो का खेड़ा की ओर से रखा गया।

इस आयोजन के माध्यम से गौसंरक्षण, जीवदया एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post