राजसमंद जिले के आमेट मे आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान जय सिंह श्याम मंदिर पर विशाल अन्नकूट का आयोजन हुआ, जहां महाआरती के बाद सैकड़ों भक्तों ने अन्नकूट लूटा।
भगवान जय सिंह श्याम मंदिर पर इस बार भी विशाल अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर में चावल, मूंग और चवला को पकाकर, मिठाइयों से सजाकर विशाल अन्नकूट तैयार किया गया। अन्नकूट के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे।
इसके बाद महंत सीताराम दास महाराज के सानिध्य में भगवान की महाआरती हुई। महाआरती के बाद परंपरा के अनुसार भील जाति के लोगों ने अन्नकूट लूटा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय सिंह श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
बताया जा रहा है कि राजेन्द्र लोहार द्वारा पिछले 35 वर्षों से लगातार इस अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर महंत सीताराम दास महाराज रामद्वारा मुमुक्षु महाराज, सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment