चित्तौड़गढ़, 15 जून। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का शुभारंभ सोमवार को सांसद सीपी जोशी ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सांसद सीपी जोशी ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, सामाजिक सेवाओं, डिजिटल नवाचार तथा संस्थागत विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। प्रदर्शनी में इन उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को प्रेरणा एवं नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने राजस्थान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। विशेष रूप से पीएम कुसुम योजना (कंपोनेंट-ए) के अंतर्गत अक्षय एवं सौर ऊर्जा स्थापना में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा है।
सांसद ने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए उपयोगी जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत सिद्ध होगी।
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक टी.आर. कण्डारा ने बताया कि यह प्रदर्शनी आमजन के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेंगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें रतन गाडरी, सुधीर जैन, गौरव त्यागी, मनोज पारीक, अनिल इनाणी, भोलाराम प्रजापत, गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, नन्द किशोर लौहार, लाल सिंह डूडी, सोहन खटीक, आशीष शर्मा, घनश्याम लोठ, नवीन पटवारी, कमलेश आमेरिया, ओमप्रकाश शर्मा, भरत जागेटिया, राजन माली, राजेश मोची, अशोक पालीवाल, नितेश तिवारी, विष्णु सेन, प्रिंस शर्मा, किशन शर्मा, शांतनु काबरा, मोहित गोस्वामी एवं योगेश दशोरा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

إرسال تعليق