गुरु पूर्णिमा पर राउमावि मेरिया खेड़ी में 1100 पौधों का सामूहिक रोपण


 जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

प्रतापगढ़, 29 जुलाई। राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरिया खेड़ी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम पंचायत एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 1100 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न शर्मा तथा मांगीलाल मीणा ने की। जिला शिक्षा अधिकारी तेतरवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय में एक साथ 1100 पौधे लगाना प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें सुरक्षित और विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा, पीईईओ प्रीतम सिंह मीणा सहित जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم