चित्तौडगढ
रिपोर्टर- प्रवीण दवे
चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा गांव में पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत के मुबारक मौके पर घोसुण्डा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया इस मुबारक मौके पर जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी शुरू हुआ, जो कलालों का मोहल्ला, नायक मोहल्ला, पुराने हॉस्पिटल, धानमंडी, माहेश्वरी बाजार, लक्ष्मीनाथ बड़ा मंदिर, जीनगर मार्केट, सराफा बाजार, प्रजापत मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए मंसूरी मस्जिद पर संपन्न हुआ इस अवसर पर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष अयूब हुसैन और मुस्ताक बेग ने बताया कि जुलूस में शामिल आशिकाने रसूल नात-ए-पाक पढ़ते हुए और "सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा" के नारों के साथ चल रहे थे। घरों और दुकानों पर इस्लामी झंडे लगाए गए और पूरे कस्बे को रोशनी से सजाया गया मस्जिदों में बाद नमाज़ महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया, जिसमें उलमा-ए-किराम ने हुजूर की जिंदगी, उनकी तालीमात और पैगाम-ए-अमन व भाईचारे पर रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि आप ने पूरी इंसानियत को मोहब्बत, अमन और इंसाफ का पैगाम दिया है जुलूस का जगह-जगह पर हिन्दू-मुस्लिम भाईयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। अंत में मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी प्रभारी ए.एस.आई. राजेश कुमार चौधरी मय जाब्ता मौजूद रहा मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी
إرسال تعليق