घनश्याम वर्मा
25 अगस्त बीकापुर अयोध्या। तहसील परिसर के शहीद स्मारक पर भारतीय किसान यूनियन की चल रही किसान पंचायत उस वक्त गर्म हो गई जब वार्ता हेतु उप जिला अधिकारी स्वयं न पहुंच कर नायब तहसीलदार तारुन को किसान पंचायत में भेजा जिनसे किसानों ने वार्ता करने से इनकार कर दिया और प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन विरोधी नारा लगाते हुए उप जिला अधिकारी के चेंबर के सामने पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया उप जिला अधिकारी बीकापुर किसान पंचायत में बैठकर बिंन्दुवार समस्याओं को सुनकर एक हफ्ते के अंदर समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर किसान पंचायत स्थगित की गई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने चेतावनी दिया है कि यदि एक हफ्ते के अंदर समस्या समाधान नहीं हुई तो पुनः किसान महापंचायत करेंगे।
पूर्व सूचना के अनुसार भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तरीय मासिक किसान पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई किसान समस्याओं के समाधान के लिए नायक तहसीलदार तारुन रामखेलावन पंचायत में पहुंचकर वार्ता करने का प्रयास किया क्योंकि कई बार नायब तहसीलदार रामखेलावन द्वारा किसान पंचायत में ज्ञापन लिया गया था और वार्ता करके समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था कई महीना बीत जाने के बाद एक भी समस्या समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी नायब तहसीलदार से नाराज दिखे और उन्हें बैरंग वापस कर दिया तथा उप जिला अधिकारी से वार्ता करने पर अड गए उप जिला अधिकारी बीकापुर वी आई पी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण विलंब से पहुंचे जिसके कारण किसान पंचायत प्रदर्शन में तब्दील हो गई और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा किसान शासन प्रशासन विरोधी तथा अपने मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए उप जिला अधिकारी के चेंबर के समक्ष पहुंचकर धरना देने लगे कुछ ही देर में उप जिलाधिकारी बीकापुर किसान पंचायत में पहुंचकर बिंन्दवार समस्याओं पर वार्ता करके एक हफ्ते के अंदर समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर किसान पंचायत स्थगित की गई।
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि यदि वायदे के अनुसार समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बहुत बड़ी किसान महापंचायत की जाएगी और किसानों तथा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सचेत किया कि बिना संगठन मजबूती के किसानों का मान सम्मान स्वाभिमान सुरक्षित नहीं रह सकता।
पंचायत को जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,तहसील अध्यक्ष बीकापुर संतोष वर्मा, तहसील अध्यक्ष सोहावल जितेंद्र कुमार, मस्तराम वर्मा, मंसाराम वर्मा, डॉक्टर मंगली, महेंद्र नाथ ,रविंद्र मौर्य, जगदीश यादव, सुनील पाल, राहुल वर्मा, राम नरेश कनौजिया, देवी प्रसाद, रामानंद यादव ,शिवराम शर्मा, काली प्रसाद मौर्य, लीलावती, जसमता देवी आदि लोगों ने संबोधित किया।
إرسال تعليق