*बाम्बोली में चोरी दर्जनों चोरियों का खुलासा नहीं 36 बिरादरी की मीटिंग आयोजित*



 *अलवर नगर थाना पुलिस कि कार्यशैली पर उठने लगे सवाल।*                        


जिले के गांव बाम्बोली में जहाँ बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गौरतलब रहे की पिछले कुछ महीनों में कई घरों में चोरियां हो चुकी हैं जिनका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। गांव के स्थानीय निवासी जगन चौधरी, योगेश किराड और अब बच्चू सिंह चौधरी के यहां भी चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

इस मामले को लेकर गुरुवार को ग्रामीणो द्वारा गांव में सर्वजातीय जनसभा रखी गई जिसमें गांव के पंच पटेल और ग्रामीण एकत्रित हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर ऐसे ही चोरियां होती रही तो गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा।

सभा के बाद गांव के पंच पटेलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब इस मामले को लेकर *जिला पुलिस अधीक्षक साहब के पास जाकर ज्ञापन दिया जाएगा*

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post