चित्तौडगढ
प्रवीण दवे रिपोर्ट
राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले—60 वार्डों में कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटें।
चित्तौड़गढ़ 2 सितंबर, बुधवार
नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक बुधवार को एक निजी वाटिका में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया तथा सभी 60 वार्डों में भाजपा की जीत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने कहा कि
यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, कार्यकर्ताओं का चुनाव है। प्रत्याशी कोई भी हो, चुनाव कमल के फूल के निशान पर लड़ा जाता है, उन्होंने कहा कि चुनाव में समय कम है, इसलिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें और प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की रीति-नीति एवं सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में मजबूत टीम बनाकर बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय की जाएं और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं। पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत का अति आत्मविश्वास नहीं, बल्कि हर वार्ड जीतने का संकल्प लेकर मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनने से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें तो चित्तौड़गढ़ में 60 के 60 वार्डों में भाजपा की जीत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुये कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल का चित्तौड़गढ़ आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और मार्गदर्शन का अवसर है। गाडरी ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता निकाय चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार के बाद चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार का संकल्प पूरा करना है। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा के पक्ष में मजबुत वातावरण है और कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में जुटे हुये हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा और 60 के 60 वार्ड जीतने के लक्ष्य को कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरा किया जाएगा। बैठक का संचालन निकाय चुनाव सह संयोजक अनंत समदानी ने किया। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी गोपाल कुमावत, निकाय चुनाव प्रभारी धर्मनारायण जोशी, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र जैन, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, गजेन्द्र सिंह राठोड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह मंचासिन रहे। संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लोहार, जिला प्रवक्ता संजु लड्डा, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडी बावड़ी, अनिल सुखवाल, हीरालाल रायका, लाला गुर्जर, मंडल महामंत्री कैलाश अग्रवाल, चंद्रशेखर सोनी, आशीष सिकलीगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, रोहिता जाट, पवन आचार्य, दिनेश शर्मा, पूर्व जिला मंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन,आशा पोखरना, तारावती धाकड़, रेणु मिश्रा, गायत्री राव, रविंद्र लड्ढा सहित पार्टी के पदाधिकारी,निकाय चुनाव के वार्ड संयोजक-प्रभारी उपस्थित रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए एलईडी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश की 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी रथ रवाना किए गए हैं। यह रथ चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी नगर निकायों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएगा।
إرسال تعليق