चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन


 चित्तौडगढ 

 प्रवीण दवे  रिपोर्ट 

जाड़ावत के नेतृत्व में RO पर लगाए गंभीर आरोप

आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्ति नहीं मानने को लेकर सौंपा ज्ञापन


चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए RO राजलक्ष्मी गहलोत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।


चित्तौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ता 2 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 34 में शांतिलाल भील द्वारा लगाई गई आपत्ति से जुड़े तथ्य और 7 वर्ष की सजा के साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद आपत्ति स्वीकार नहीं की गई।


कांग्रेस ने RO राजलक्ष्मी गहलोत पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। साथ ही वार्डों में आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लगाए।


प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم