जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
खबर लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
मंत्री गौतम दक ने साइकिल स्टैंड बनाने को लेकर की घोषणा ।
चिकारड़ा। कस्बे के समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटोली गुजरान में बुधवार को 70 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 छात्रा आयु वर्ग की खो - खो प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम दक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। मंत्री दक ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका देती हैं। उन्होंने विद्यालय में साइकिल स्टैंड सावलिया जी मंदिर मंडल की ओर से बनवाने की घोषणा मंत्री गौतम दक द्वारा की गई ।
ग्रामीणों ने मंत्री गौतम दक का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत-
कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीणों ने मंत्री दक का पुष्प वर्षा गाजे-बाजे और फूलों से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी और खेल भावना के साथ खेलने का संकल्प लिया।
384 बालिकाएं खिलाड़ी ले रही हिस्सा-
मुख्य निर्णायक हुकमीचंद मेनारिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार दिन चलेगी। इसमें जिलेभर से 14 सीनियर 18,जूनियर की कुल 32 टीमों के 384 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हे ,पहले दिन कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी अपनी शक्ति दौड़ और शानदार दांव-पेंच से प्रतिभा दिखाई। हर अंक के साथ खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ललित ओस्तवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गाडरी,पूर्व उप प्रधान लक्ष्मीलाल मेनारिया, सावलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्कर अहीर,मंदिर मंडल सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर,पवन तिवारी,पूर्व सरपंच कालूराम गुर्जर, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि सीताराम गुर्जर, ग्राम पंचायत प्रशासक भाटोली बागरियान उकारलाल जाट, ग्राम पंचायत नाडाखेड़ा प्रशासक शंकरलाल कुल्मी,शक्ति केंद्र कैलाश जाट सुजाखेडा, अन्य जनप्रतिनिधि, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र मेनारिया,विद्यालय स्टाफ, आयोजन समिति के सदस्य, शारीरिक शिक्षक, बालिकाएं खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ज्ञानकी लाल जायसवाल। खिलाड़ियों के आवास भोजन की व्यवस्था समस्त ग्राम वासियों की ओर से दी जाएगी।
إرسال تعليق