चित्तौड़गढ़ में सांवरिया सेठ के दरबार में भजन संध्या का भव्य आयोजन, बॉलीवुड गायक बी प्राक ने बांधा समा

 

चित्तौडगढ 

रिपोर्टर-प्रवीण दवे


मंदिर परिसर में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, जनपद अध्यक्ष महावीर, धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जी, जयराम वैष्णव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विशाल भजन संध्या का आगाज किया।


अतिथियों ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक सहित सभी कलाकारों का उपरना पहनाकर और भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि व प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।


भजन संध्या में गायक बी प्राक ने अपने प्रसिद्ध भजनों से ऐसा समा बांधा कि पूरा पंडाल "श्याम सुंदर - श्याम सुंदर" के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने अपने हिट गाने गाए, जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم