*तहसील - छोटीसादड़ी*
*रिपोर्टर - प्रहलाद जणवा*
अचलपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं जिलास्तरीय 17/19 वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रधानाचार्य द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी जूडो, योगासन एवं जिम्नास्टिक विधा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाता है। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में निर्णायकगण, शारीरिक शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment