*राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा का जन्मदिवस गोसेवा कर मनाया गया*


 जिला -प्रतापगढ

तहसील -छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

छोटी सादड़ी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी और ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविन्द सिंह जी डोटासरा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर छोटी सादड़ी क्षेत्र में भव्य स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल जी आंजना के गरिमामयी निर्देशानुसार तथा पूर्व प्रधान श्री मनोहर लाल जी आंजना के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जमलावदा स्थित ग्वाल गोपाल गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान मनोहर लाल जी आंजना के सानिध्य में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की और उन्हें बड़ी मात्रा में हरा चारा, लापसी तथा गुड़ खिलाकर सामूहिक गौ-सेवा का पुनीत कार्य संपन्न किया। इस दौरान गौशाला परिसर डोटासरा जी के समर्थन में नारों से गूंज उठा और सभी उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की ईश्वर से करबद्ध मंगलकामना की। इस शुभ अवसर पर आयोजित एक विचार गोष्ठी में नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जी के राजनीतिक संघर्ष और सांगठनिक कौशल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट एव नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमृतलाल बंडी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर टीएसपी संगतश समिति अध्यक्ष एव प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह मीणा, सरपंच संघ अध्यक्ष राधेश्याम मीणा, हरीश सोनी, राधेश्याम गायरी, सुमित चपलोत, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद मीणा, गोपाल जनवा, सरपंच प्रतिनिधि अम्बालाल मीणा, पारस बंडी, मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, कमल नेहरा, अर्जुन मीणा, अशोक देवड़ा, मंडल अध्यक्ष यशवंत जाट, अरविंद नाहर, हरीश टेलर, अंकित शर्मा, सुमित शर्मा, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, स्थानीय पार्षदों, पंच-सरपंचों सहित क्षेत्र से पधारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जी के सशक्त नेतृत्व में अटूट विश्वास व्यक्त किया तथा कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर पहले से कहीं अधिक गतिशील, सक्रिय व मजबूत बनाने का ऐतिहासिक सामूहिक संकल्प लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post