राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान सीनीयर सिटिजन के राजस्थान रोडवेज द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड

 

राजगढ (अलवर)

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिक स्मार्ट कार्ड के द्वारा एक दिन मे दो बार अलग अलग टिकिट लेने पर केवल एक बार ही सीनियर सिटिजन की छूट देने का मामला सामने आया है। 

जिससे वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक नुकसान हो गया।

प्रकरण अनुसार दिल्ली से मेंहदीपुर बालाजी की ओर जा रही राजस्थान राज्य पथ परिवहन  निगम की बस नंबर आर जे 02PA9956 में टपूकडा से अलवर के लिए बैठा इस पर रोडवेज के परिचालक ने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर किराए में छूट देते हुए 55रुपए का टिकिट बना कर दे दिया।उक्त सीनियर सिटिजन ने इसी बस में अलवर से  राजगढ का टिकिट मांगा तो परिचालक ने बताया की बस राजगढ नहीं जाकर कोठीनारायणपुर बाईपास होते हुए मेंहदीपुर बालाजी जाएगी इस पर परिचालक ने स्मार्ट कार्ड से टिकिट नहीं बनने की कह कर कोठीनारायणपुर का 40रुपए का टिकिट बना कर दे दिया। जिससे सीनीयर सिटिजन को आर्थिक नुकसान उठाना पडा।उन्होने राजस्थान पथ परिवहन निगम के जिम्मेदार अधिकारियों एवं राजस्थान सरकार से स्मार्ट कार्ड पर किराए की छूट व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم