गांधी जयंती पर लायंस क्लब राजगढ़ ने चलाया स्वच्छता अभियान, सेवा सप्ताह का शुभारंभ

 

राजगढ़(अलवर)अनिल कुमार गुप्ता

 लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर  सेवा सप्ताह का शुभारंभ स्वच्छता एवं सफाई अभियान के साथ किया गया। अभियान के तहत मालाखेड़ा गेट स्थित भागवत स्थल पर क्लब के सदस्यों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।


इस अवसर पर लायंस क्लब राजगढ़ के अध्यक्ष लायन लोकेश रावत, लायन खेम सिंह आर्य, PMJF लायन वीरेन्द्र दाधीच, लायन एन.एल. वर्मा, लायन रामनिवास मीना, गिर्राज प्रजापत, एडवोकेट योगेश व्यास, भागचंद सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब के सचिव लायन एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह 14 अक्टूबर तक निरंतर विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने स्वच्छता को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم