चिकारड़ा। नवरात्रि महोत्सव के चलते कस्बे में गरबा और डांडिया की धूम मची हुई है। गरबा पांडाल में देर रात तक डांडिया के सुर गूंज रहे हैं और मां दुर्गा की भक्ति में श्रद्धालु जमकर झूम रहे हैं। शाम ढलते ही पांडाल में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। देखते ही देखते पांडाल श्रद्धालुओं की भीड़ से भर उठता है। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक वेशभूषा और डांडिया की खनक से पूरा माहौल उत्सवमय हो रहा है।
गरबा महोत्सव को लेकर युवाओं, महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियां ताल से ताल मिलाकर गरबा करते हैं तो पूरा पांडाल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठता है। डांडिया की लय और भक्ति गीतों की गूंज लोगों को देर रात तक पांडाल में रुकने के लिए आकर्षित कर रही है। गरबा देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे आयोजन स्थल पर रौनक बनी हुई है
नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया रास केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामूहिक उल्लास का प्रतीक भी बना हुआ है। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना के साथ उत्सव का आनंद ले रहे हैं। कस्बे में नवरात्रि की उमंग और गरबा की धूम से चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
प्रतियोगियों में दिखाई दे रहा है इसमें युवक युवतीया बढ़चढ़ कर ले रहे हे भाग जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए कर रहे हे कश्मकश करते दिखाई दे रहे हैं।



إرسال تعليق