राजर्षि अभय समाज की 111वे वर्ष की रामलीला में भरत कैकेयी संवाद से पंचवटी विश्राम तक की लीलाओं का हुआ भव्य मंचन।

 




अलवर(अनिल कुमार गुप्ता)

श्री राजर्षि अभय समाज, अलवर की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित 111वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला के सातवें दिन भरत कैकेयी संवाद, चित्रकूट में भरत मिलाप, खड़ाऊ अभिषेक,जयंत मोह, पंचवटी विश्राम तक के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण एवं मनोहारी मंचन किया गया




लीला का शुभारंभ भरत कैकेयी संवाद से हुआ, जिसमें भरत ने अपनी माता कैकेयी को बहुत भला बुरा कहा और बड़े भाई राम के प्रति अपने भाव प्रकट किए। संवाद में भरत की करुणा,विवशता, स्व अपराधबोध का चित्रण किया गया। राम के प्रति भरत के प्रेम और सम्मान को देखकर सभी दर्शन रोमांचित हो गये। इसके बाद भरत माता कौशल्या के पास गए और उनसे कैकेयी द्वारा किए गए इस घृणित कार्य के लिए क्षमा याचना करने लगे। भरत ने सभी अयोध्यावासियों से कहा कि वह चित्रकूट राम से मिलने जा रहे हैं, तो सभी लोग भरत के साथ चल दिए।

चित्रकूट में भारत मिलाप की लीला में एक भाई का दूसरे भाई के प्रति प्रेम, त्याग, सम्मान दर्शाया गया। अयोध्या का राज्य दोनों भाइयों के बीच एक बॉल की भांति इधर से उधर होता रहा। गुरु वशिष्ठ, माताओं और अन्य सभी के समझाने पर भरत राम की चरण पादुकाओं को लेकर अयोध्या के लिए चल दिए।

इसके बाद खड़ाऊ अभिषेक की लीला में भरत द्वारा अयोध्या के राज्य सिंहासन पर प्रभु श्री राम की चरण पादुकाओं को रखकर उनका अभिषेक किया गया। भरत ने कहा कि जब तक मेरे भाई वन में रहेंगे मैं भी एक वनवासी के रूप में अपना जीवन बताऊंगा, इसलिए भारत अयोध्या के समीप नंदीग्राम में रहने लगे और वहीं से राज्य का संचालन करने लगे।

उसके बाद जयंत मोह की लीला में दिखाया गया कि जयंत द्वारा माता सीता के पैर में अपनी चोंच मारकर उन्हें घायल कर दिया। इस पर श्री राम ने बिना फ़ण का बाण जयंत के पीछे छोड़ दिया। तीनों लोकों में किसी ने भी जयंत की सहायता नहीं की, अंत में राम ने ही उसकी एक आँख निकालकर उसे मुक्त किया। जो व्यक्ति राम का विरोधी होगा, उसकी सहायता ब्रह्मांड में कोई नहीं कर पाए।

अंत में राम पंचवटी में पर्ण कुटी बनाकर रहने लगे।

संस्था की ओर से आयोजित यह 111वें वर्ष की रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم