हमीरपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को स्वच्छता और बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने नगरपालिका चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसाधारण को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अल्का शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश खरवार, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment