सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह ने भजनों की प्रस्तुति दी

 

छिंदवाड़ा = मां दुर्गा की भक्ति और भजनों की मधुर धुनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू के निवास स्थान,  के सामने पंकज टॉकीज परिसर में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह ने अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।



गुरुवार देर रात आयोजित विशाल देवी जागरण का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू, उनके परिवारजनों और प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में मां दुर्गा एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।


जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह ने “तीन बाणों के धारी, तीनों बाण चलाओ ना” और “मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना” जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।



कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर माता रानी के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। देवी जागरण के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم